हरियाणा में 42 IAS अफसरों का तबादला।

  1. Home
  2. HARYANA

हरियाणा में 42 IAS अफसरों का तबादला।

हरियाणा में 42 IAS अफसरों का तबादला।


हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को भारी प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने एक झटके में 12 जिलों के डीसी बदल डाले। इनमें कई जिले ऐसे हैं, जहां कोरोना की दूसरी लहर के दौरान अच्छा काम नहीं हुआ। मंत्रियों, सांसदों और विधायकों ने इन अधिकारियों की मुख्यमंत्री से शिकायत की।

मुख्यमंत्री स्वयं भी इन अफसरों के कामकाज से संतुष्ट नहीं थे। व्यवस्थाओं पर नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को खुद फील्ड में उतरना पड़ा था। तब जाकर इलाज की व्यवस्थाओं पर लोगों का भरोसा जमा। अगले कुछ जिलों में एसपी के तबादलों की भी सूची आने की संभावना है। हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को 42 आइएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए, जिनमें चरखी दादरी, यमुनानगर, झज्जर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, फतेहाबाद, पानीपत, नूंह, कैथल, सिरसा, सोनीपत और अंबाला जिलों के डीसी भी शामिल हैं। इसके अलावा चार जिलों दादरी, जींद, हिसार और गुरुग्राम के अतिरिक्त जिला उपायुक्त भी बदले गए हैं।

प्रदेश सरकार ने दीप्ति उमाशंकर की सेवाएं केंद्र सरकार को देने के बाद गृह विभाग में सचिव गुरुद्वारा इलेक्शन के आयुक्त पंकज यादव को अंबाला मंडल का आयुक्त लगाया है। सीनियर आइएएस आलोक निगम, डी सुरेश, राजीव रंजन सहित आधा दर्जन अफसरों को अतिरिक्त कार्यभार देकर उनका कद बढ़ाया गया है।

Around The Web

Uttar Pradesh

National