65 वर्षीय पिता मंदबुद्धि बेटी से करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

  1. Home
  2. HARYANA
  3. ROHTAK

65 वर्षीय पिता मंदबुद्धि बेटी से करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

65 वर्षीय पिता मंदबुद्धि बेटी से करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा


रोहतक। रोहतक में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। 65 वर्षीय पिता मंदबुद्धि बेटी से दुष्कर्म करता रहा, बेटी अपनी मानसिक दशा की वजह से किसी को भी इस कृत्य के बारे में नहीं बता पाई। जब बेटी बीमार हो गई और उसे डॉक्टर के पास लेकर गए तो डॉक्टर ने जो बताया उससे सभी के होश उड़ गए। युवती 4 माह की गर्भवती थी लेकिन यह बताने में असमर्थ थी कि उसके साथ गलत किसने किया।  लेकिन जब पुलिस द्वारा फीटस का डीएनए टेस्ट करवाया गया तो सारा मामला खुल गया और बुजुर्ग पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला रोहतक के सांपला का है।  मिली जानकारी के अनुसार पीजीआइ में आठ फरवरी 2021 को सांपला निवासी एक व्यक्ति अपनी मानसिक रुप से विक्षिप्त बेटी के साथ जांच के लिए पहुंचा था। जांच में युवती चार माह की गर्भवती पाई गई थी। पीड़िता के पिता ने अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करता है। उसका बेटा पढ़ाई के कारण घर से बाहर रहता है। वहीं उसकी पत्नी का दस साल पहले निधन हो चुका है। घर पर 30 वर्षीय मंदबुद्धि बेटी है। मानसिक रुप से विक्षिप्त होने का फायदा उठाते हुए किसी ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। वहीं कोर्ट के निर्देश पर पीड़िता का गर्भपात करवा दिया गया था। एसएचओ राजेंद्र सिंह को मामले में पीड़िता के पिता पर शक हुआ। उन्होंने आसपास के लोगों से उसके आचरण के बारे में पता करवाया। उनका शक पुख्ता हुआ तो आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कड़ी पूछताछ के बावजूद भी आरोपित ने अपना जुर्म नहीं कबूला था। जिसके बाद पुलिस ने कोर्ट से आरोपित के डीएनए टेस्ट की मांग की। गर्भपात के बाद आरोपित पिता व भ्रूण की डीएनए जांच करवाई। जांच रिपोर्ट अब आई, जिसमें भ्रूण व आरोपित का डीएनए मैच हो गया। जिसके बाद सांपला थाना पुलिस ने रविवार को आरोपित गिरफ्तार कर लिया गया। एसएचओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को रोहतक के एक महिला आश्रम में भेज दिया गया है। आरोपित सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। शक होने पर भ्रूण के साथ पीड़िता व आरोपित का डीएनए टेस्ट करवाया गया, जो कि दोनों से मैच हुआ है।

Around The Web

Uttar Pradesh

National