अमित मलिक भाकियू गोहाना खंड के अध्यक्ष नियुक्त 

  1. Home
  2. HARYANA
  3. GOHANA

अमित मलिक भाकियू गोहाना खंड के अध्यक्ष नियुक्त 

अमित मलिक भाकियू गोहाना खंड के अध्यक्ष नियुक्त 


अमित मलिक भाकियू गोहाना खंड के अध्यक्ष नियुक्त 
गोहाना : अरुण कुमार 
गांव भैंसवाल कलां निवासी युवा अमित मलिक को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) गोहाना खंड इकाई के अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति भाकियू जिला सोनीपत इकाई कार्यकारिणी के अध्यक्ष अशोक लठवाल मुंडलाना द्वारा की गई। नवनियुक्त खंड अध्यक्ष को भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने पद ग्रहण की शपथ दिलाई। 
भाकियू के जिलाध्यक्ष अशोक लठवाल ने बताया कि यूनियन की गोहाना खंड इकाई के अध्यक्ष का पद पिछले लंबे समय से रिक्त था। यूनियन द्वारा अब गोहाना खंड इकाई के अध्यक्ष के पद की जिम्मेवारी अमित मलिक को सौंपी गई है। लठवाल के अनुसार यूनियन की मुंडलाना खंड इकाई के अध्यक्ष का पद भी पिछले कुछ दिनों से रिक्त है। यूनियन द्वारा जल्द ही इस पद भी नियुक्ति की जाएगी। इस अवसर पर बुटाना बारहा के प्रधान राजेंद्र कुंडू, गांव छिछड़ाना के सरपंच संदीप उर्फ भगत सिंह, पहलवान सुमेर मुंडलाना, रणबीर मुंडलाना और गांव बिचपड़ी के पूर्व सरपंच दलबीर सिंह उपस्थित रहे। 

Around The Web

Uttar Pradesh

National