अशोक खोखर परिवहन कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान बने

  1. Home
  2. HARYANA
  3. GOHANA

अशोक खोखर परिवहन कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान बने

अशोक खोखर परिवहन कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान बने


अशोक खोखर परिवहन कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान बने
परिचालकों का ग्रेड पे जेबीटी शिक्षकों के बराबर करने की मांग
आल हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ की राज्य स्तरीय बैठक शनिवार को गोहाना में रोहतक रोड स्थित एक सभागार में हुई। बैठक में राज्य कार्यकारिणी का नए सिरे से गठन किया गया। सर्वसम्मति से अशोक खोखर को प्रधान और रोहतक से राजेश हुड्डा को कार्यकारी प्रधान चुना गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधान आजाद सिंह मलिक ने की। 
संघ की राज्य कार्यकारिणी में संदीप महराणा का, अजय यादव व नरेश को उप प्रधान, रामबीर फौजी को महासचिव, कृष्ण शर्मा व सूरजभान को उप महासचिव, कर्मबीर व महेंद्र को सह सचिव, सुनील कुमार को प्रैस सचिव, देवेंद्र शर्मा को आडिटर, सुरेंद्र दहिया को कार्यालय सचिव और अमित मलिक को कोषाध्यक्ष चुना गया। राज्य कार्यकारिणी के सदस्य यशबीर, नरेश, सतपाल, जगमेंद्र व ललित भौरिया होंगे। कार्यकारिणी के चुनाव के बाद राज्य प्रधान अशोक खोखर ने राज्य सरकार से रोडवेज विभाग के परिचालकों को जेबीटी शिक्षकों के बराबर ग्रेड पे, 1992 से 2000के बीच लगे चालक व परिचालकों को नियमित करने, समय पर पदोन्नति देने, कार्यशाला में भर्ती करने, कार्यशाला का रात्रि भत्ता बढ़ाने, कर्मचारियों के लिए सभी जिलों में सरकारी आवासीय भवन बनाने, तीन साल का बकाया अनुदान देने, रोडवेज विभाग के बेड़े में नौ हजार बसें शामिल करने की मांग की गई। संघ के नेताओं ने इस संबंध में परिवहन विभाग के निदेशक को मांगपत्र भेजा।

Around The Web

Uttar Pradesh

National