अपहरण कर हत्या करने की घटना में आरोपित गिरफ्तार

  1. Home
  2. HARYANA
  3. GOHANA

अपहरण कर हत्या करने की घटना में आरोपित गिरफ्तार

अपहरण कर हत्या करने की घटना में आरोपित गिरफ्तार


गोहाना:
 शहर में देवी नगर निवासी शिव कुमार का अपहरण करके हत्या और उसके दोस्त मोहित का अपहरण कर मारपीट करने की घटना में पुलिस ने आरोपित गोहाना में उत्तम नगर निवासी गौरव उर्फ कालू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को पूछताछ और घटना में प्रयुक्त डंडे बरामद करने के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
 शहर में देवी नगर निवासी शिव कुमार और उसके दोस्त शांति नगर निवासी मोहित का 21 फरवरी को अलग-अलग जगह से अपहरण किया गया था। आरोपितों ने दोनों की डंडों से पिटाई की थी। मोहित मौका मिलने के बाद आरोपितों के चुंगल से निकल कर भाग गया था और शिव कुमार की हत्या के बाद शव को बुटाना डिस्ट्रीब्यूट्री की पटरी पर झाडिय़ों में फेंक दिया गया था। 22 फरवरी को पुलिस ने शिव कुमार के शव को बरामद किया था। मोहित की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद समेत चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने अपहरण व हत्या की घटना में संलिप्त आरोपित उत्तम नगर निवासी गौरव उर्फ कालू को गिरफ्तार किया। बरोदा थाना के प्रभारी बदन सिंह ने बताया कि गौरव ने अपने साथी के साथ मोहित का अपहरण किया था और जंगल में ले जाकर डंडों से पिटाई की थी। दूसरे आरोपित शिव कुमार का अपहरण करके उसे जंगल में लेकर गए थे। बाद में आरोपित शिव कुमार व मोहित को एक गांव में लेकर गए और वहां पिटाई की थी। इस घटना में पुलिस दो आरोपितों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपितों ने अवैध हथियार नहीं लौटाने पर शिव कुमार की हत्या और मोहित की पिटाई की थी।

Around The Web

Uttar Pradesh

National