फैक्ट्री में घुस कर तोडफ़ोड़ करने व मोबाइल छीनने का आरोप

  1. Home
  2. HARYANA
  3. GOHANA

फैक्ट्री में घुस कर तोडफ़ोड़ करने व मोबाइल छीनने का आरोप

फैक्ट्री में घुस कर तोडफ़ोड़ करने व मोबाइल छीनने का आरोप


फैक्ट्री में घुस कर तोडफ़ोड़ करने व मोबाइल छीनने का आरोप
गोहाना:
 शहर में लक्ष्मी नगर के व्यवसायी ने 10 लोगों पर उसकी नमकीन की फैक्ट्री में घुस कर श्रमिकों से मारपीट कर तोडफ़ोड़ करने और दो मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। व्यवसायी का आरोप है कि हमलावर श्रमिकों पर पिस्तौल तान कर जान से मारने की धमकी दी। व्यवसायी की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
 सतीश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि उन्होंने लक्ष्मी नगर में ही प्लाट में नमकीन तैयार करने की फैक्ट्री लगा रखा है। सोमवार देर शाम को हथियारों से लैस करीब 10 लोग फैक्ट्री में घुस आए। उन्होंने श्रमिकों से मारपीट करके तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी तोड़ दिए और एक श्रमिक से दो मोबाइल छीन लिए। हमलावरों ने पिस्तौल दिखा कर श्रमिकों को जान से मारने की धमकी दी। घटना का पता लगने पर सतीश कुमार फैक्ट्री पहुंचे तो हमलावर वहीं मिले, जिसमें से उन्होंने अशोक नाम के व्यक्ति को पहचान लिया। दूसरे हमलावरों ने कपड़ों से चेहरे ढक रखे थे। सतीश कुमार ने पुलिस को फोन किया तो हमलावर वहां से भाग गए। भागने से पहले हमलावरों ने प्लाट को खाली करने की धमकी दी। पुलिस ने सतीश कुमार की शिकायत पर अशोक और नौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

Around The Web

Uttar Pradesh

National