महिला से छेड़छाड़ व ससुर पर हमला करने का आरोप

  1. Home
  2. HARYANA
  3. GOHANA

महिला से छेड़छाड़ व ससुर पर हमला करने का आरोप

महिला से छेड़छाड़ व ससुर पर हमला करने का आरोप


महिला से छेड़छाड़ व ससुर पर हमला करने का आरोप
गोहाना:
 शहर थाना गोहाना क्षेत्र के गांव की महिला ने एक ग्रामीण पर घर में घुस कर उससे छेड़छाड़ करने और ससुर पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
 महिला ने पुलिस को दी शिकायत दी कि वह शनिवार शाम को घर पर काम कर रही थी। करीब छह बजे एक ग्रामीण उनके घर में घुस आया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपित ने उससे मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर सुनकर उसका ससुर मौके पर पहुंचा तो आरोपित ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Around The Web

Uttar Pradesh

National