भारत आने वाले अफगानों को मिलेगा छह माह का वीजा |

  1. Home
  2. NATIONAL

भारत आने वाले अफगानों को मिलेगा छह माह का वीजा |

भारत आने वाले अफगानों को मिलेगा छह माह का वीजा |


भारत ने कहा है कि यहां आने वाले अफगानिस्तान के नागरिकों को सरकार छह महीने का वीजा देगी। साथ ही कहा कि मौजूदा हालात में उनके लिए दीर्घकालिक योजना बनाना कोई उत्तम विचार नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि सरकार की प्राथमिकता वहां से भारतीय नागरिकों और भारत का साथ देने वाले अफगानों की निकासी करना है।दरअसल केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा था कि अफगानिस्तान में मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए अब सभी अफगानों को केवल ई-वीजा मिलेगा। इसलिए अब यहां आने वाले अफगानों को छह माह का वीजा मिलेगा।उन्होंने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि कुछ लोगों ने हमारी एक आउटसोर्सिंग एजेंसी के दफ्तरों पर छापे मारे थे, जहां अफगान पासपोर्ट पर भारतीय वीजा दिए जाते थे।अरिंदम बागची ने कहा कि भारत ने अब तक छह अलग-अलग उड़ानों से 550 से ज्यादा लोगों को अफगानिस्तान से सुरक्षित निकाला है, इनमें से 260 भारतीय नागरिक हैं।उन्होंने कहा कि भारत अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर भारतीय नागरिकों को वहां से निकाल रहा है। हसके लिए अमेरिका, तजाकिस्तान और ईरान सहित अन्य देशों के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि भारत अफगानिस्तान के हालात पर करीबी नजर बनाए हुए है।

Around The Web

Uttar Pradesh

National