चोरी का प्रयास करने की घटना मे संलिप्त एक और आरोपी को किया गिरफतार, न्यायालय में पेशकर भेजा जेल

  1. Home
  2. HARYANA
  3. GOHANA

चोरी का प्रयास करने की घटना मे संलिप्त एक और आरोपी को किया गिरफतार, न्यायालय में पेशकर भेजा जेल

चोरी का प्रयास करने की घटना मे संलिप्त एक और आरोपी को किया गिरफतार, न्यायालय में पेशकर भेजा जेल


जिले के थाना शहर गोहाना की पुलिस ने चोरी का प्रयास करने की घटना में संलिप्त एक और आरोपी को गिरफतार किया है। गिरफतार आरोपी विनोद पुत्र प्रेम सिंह निवासी बिचपडी जिला सोनीपत का रहने वाला है।  
     इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि गत 27 मार्च को सूरजमल पुत्र चतरू निवासी दरियापुर बस्ती गोहाना ने थाना शहर गोहाना में शिकायत दी थी कि मोहित पुत्र उमेद सिंह निवासी बिचपडी व एक नामपता नामालूम युवक ने मेरे साथ मारपीट कर चोरी करने का प्रयास किया है। इस घटना का उक्त सूरजमल के कथनानुसार कथन अंकित कर भारतीय दण्ड संहिता की धराओ के अन्र्तगत थाना शहर गोहाना मंे अभियोग दर्ज किया गया।    

   अनुसंधान टीम में नियुक्त मुख्य सिपाही पवन कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ आरोपियों की खोजबीन करते हुये घटना में संलिप्त आरोपी मोहित पुत्र उमेद सिंह निवासी बिचपडी को पहले ही गिरफतार कर लिया था। गिरफतार आरोपी से घटना में प्रयुक्त लाठी को भी बरामद कर लिया गया था। गिरफतार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया था।
अनुसंधान टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये घटना में संलिप्त एक और आरोपी विनोद पुत्र प्रेम सिंह निवासी बिचपडी को गिरफतार कर लिया है। गिरफतार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।

Around The Web

Uttar Pradesh

National