रिमाण्ड अवधि के दौरान लूट की घटना में संलिप्त एक और बदमाश को किया गिरफतार, लूटी गई बाईक बरामद

  1. Home
  2. HARYANA
  3. SONIPAT

रिमाण्ड अवधि के दौरान लूट की घटना में संलिप्त एक और बदमाश को किया गिरफतार, लूटी गई बाईक बरामद

रिमाण्ड अवधि के दौरान लूट की घटना में संलिप्त एक और बदमाश को किया गिरफतार, लूटी गई बाईक बरामद


जिले के थाना मोहाना की पुलिस ने रिमाण्ड अवधि के दौरान लूट की घटना में संलिप्त एक और बदमाश को गिरफतार किया है। गिरफतार आरोपी सतीश पुत्र पूर्ण निवासी माहरा जिला सोनीपत का रहने वाला है।
     इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि गत 26 दिसम्बर 2020 को अनिल पुत्र ईश्वर निवासी बजाना खुर्द ने थाना मोहाना में शिकायत दी थी कि माहरा सिटावली रोड़ से तीन नामपता नामालूम युवक मेरी मोटर साईकिल व 11 हजार रूपये की नकदी छीनकर ले गये है।  इस घटना का उक्त अनिल के कथनानुसार कथन अंकित कर भारतीय दण्ड सहिता की धाराओं के अन्तर्गत थाना मोहाना में अभियोग दर्ज किया गया।
अनुसंधान टीम मंे नियुक्त स0उ0नि0 अजमेर सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ आरोपियों की खोजबीन करते हुये घटना में संलिप्त शातिर बदमाश सुनील उर्फ सिन्हा पुत्र दयानन्द निवासी माहरा को पहले ही गिरफतार कर लिया था। गिरफतार आरोपी को न्यायालय में पेशकर पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया था। शीघ्र ही घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी गिरफतार कर लिया जायेगा। मामले की विवेचना जारी है। गिरफतार आरोपी का आपराधिक विवरण इस प्रकार हैः-  
1. वर्ष 2017 में थाना मोहाना में दर्ज घर में घुसकर मारपीट करने एंव जान से मारने की धमकी देने की घटना में संलिप्त रहा है।
2. वर्ष 2014 में थाना मोहाना में दर्ज सरकारी डयूटी में बाधा पहुचाने एंव जान से मारने की धमकी देने की घटना में संलिप्त रहा है।
3. वर्ष 2008 में थाना मोहाना में दर्ज लड़ाई झगड़े एंव मारपीट करने की घटना में संलिप्त रहा है।
4. वर्ष 2020 में थाना माॅडल टाऊन पानीपत में दर्ज डकैती की घटना में संलिप्त रहा है।
5. वर्ष 2019 में थाना समालखा जिला पानीपत में दर्ज घर में घुसकर चोरी करने की घटना में संलिप्त रहा है।
6. वर्ष 2020 में थाना इसराणा जिला पानीपत में दर्ज घर में घुसकर चोरी करने की घटना में संलिप्त रहा है।
7. वर्ष 2019 में थाना सदर सोनीपत में दर्ज सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुडदंग मचाने की घटना में संलिप्त रहा है।
8. वर्ष 2014 में थाना शहर सोनीपत में दर्ज सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुडदंग मचाने की घटना में संलिप्त रहा है।
रिमाण्ड अवधि के दौरान अनुसंधान टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये गिरफतार आरोपी सुनील उर्फ सिन्हा पुत्र दयानन्द निवासी माहरा के बताये अनुसार लूटी गई बाईक को भी बरामद कर लिया गया है। इसी के साथ घटना में संलिप्त एक और बदमाश सतीश पुत्र पूर्ण निवासी माहरा को गिरफतार कर लिया है। गिरफतार आरोपी को न्यायालय में पेशकर एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। गिरफतार आरोपी सतीश वर्ष 2019 में थाना शहर सोनीपत में दर्ज एक लूट की घटना मंे संलिप्त रहा है। वर्ष 2017 में थाना मोहाना मंे दर्ज घर में घुसकर मारपीट करने एंव जान से मारने की धमकी देने की घटना में संलिप्त रहा है। मामले की विवेचना जारी है।

Around The Web

Uttar Pradesh

National