कॉमनवेल्थ 2022 में भारत को एक और गोल्ड, वेटलिफ्टर जेरेमी ने किया कमाल, बनाया रिकॉर्ड

  1. Home
  2. Sports

कॉमनवेल्थ 2022 में भारत को एक और गोल्ड, वेटलिफ्टर जेरेमी ने किया कमाल, बनाया रिकॉर्ड

कॉमनवेल्थ 2022 में भारत को एक और गोल्ड, वेटलिफ्टर जेरेमी ने किया कमाल, बनाया रिकॉर्ड


K9media bureau

commonwealth games 2022:

भारत ने दूसरा गोल्ड और ओवरऑल 5वां मेडल जीत लिया है। 19 साल के वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने बीच मुकाबले के दौरान चोटिल होने के बावजूद हार नहीं मानी और मेंस 67 KG कैटेगरी में सुनहरी कामयाबी हासिल की। उन्होंने स्नैच में 140 और क्लीन एंड जर्क में 160 KG वेट उठाया। इस तरह उन्होंने कुल 300 KG वेट उठाया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। समोआ के वाइवापा आइओने (293 KG) ने सिल्वर जीता।

मिजोरम के जेरेमी ने स्नैच में अपने पहले प्रयास में 136 KG का वेट उठाया और गोल्ड मेडल पोजीशन पर आ गए। दूसरे प्रयास में उन्होंने 140 KG वेट उठाकर गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए अपनी पोजीशन और मजबूत कर ली है। जेरेमी ने तीसरी कोशिश 143 KG वेट पर की। लेकिन इसमें उन्हें कामयाबी नहीं मिली।

कॉमनवेल्थ 2022 में भारत को एक और गोल्ड, वेटलिफ्टर जेरेमी ने किया कमाल, बनाया रिकॉर्ड

भारतीय वेटलिफ्टर ने क्लीन एंड जर्क के अपने पहले अटैम्प्ट में 154 और दूसरे अटैम्प्ट में 160 KG वेट उठाया है। तीसरी कोशिश में उन्होंने 164 KG का वेट ट्राय किया। लेकिन कामयाबी नहीं मिली। हालांकि, इसके बावजूद उन्होंने गोल्ड जीत लिया। क्लीन एंड जर्क के अपने पहले प्रयास के दौरान जेरेमी चोटिल हो गए। इसके बावजूद वे दो बार और लिफ्ट करने आए।

जेरेमी लालरिनुंगा 2018 यूथ ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। साथ ही उन्होंने 2021 कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में भी गोल्ड जीता था।

कॉमनवेल्थ 2022 में भारत को एक और गोल्ड, वेटलिफ्टर जेरेमी ने किया कमाल, बनाया रिकॉर्ड

जिम्नास्ट योगेश्वर 15वें स्थान पर रहे

भारतीय जिम्नास्ट योगेश्वर सिंह आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक के मेंस ऑल राउंड इवेंट के 15वें नंबर पर रहे। उन्होंने कुल 74.700 अंक अर्जित किए।

लॉन बॉल : तानिया चौधरी ने ओनिल को हराया
लॉन बॉल के विमेंस सिंगल्स इवेंट के राउंड-4 मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी तानिया चौधरी ने नार्थन आयरलैंड की शौना ओनिल को पराजित कर दिया है। उन्होंने 21-12 से जीत हासिल की है।

वहीं, दोपहर 01:30 बजे से आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में योगेश्वर सिंह पदक के लिए मैदान पर उतरेंगे। दोपहर 2 बजे से वेटलिफ्टिंग मेंस 67 Kg ऑल ग्रुप्स कैटेगरी में जेरेमी लालरिनुंगा वजन उठाएंगी। दोपहर 3 बजे एक्वेटिक्स, स्वीमिंग एंड पारा स्विमिंग हीट 3 में साजन प्रकाश का मुकाबला होगा। दोपहर 3:21 बजे स्वीमिंग एंड पारा स्वीमिंग हीट 6 श्रीहरि नटराज का मैच खेला जाएगा। शाम 4:30 बजे बॉक्सिंग में ओवर 60Kg-63.5kg शिव थापा Vs रीस लिंच का मैच होगा।

Around The Web

Uttar Pradesh

National