9 वि गिरफ्तारी के तहत सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में एक और शूटर हुआ अरेस्ट |

  1. Home
  2. HARYANA

9 वि गिरफ्तारी के तहत सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में एक और शूटर हुआ अरेस्ट |

9 वि गिरफ्तारी के तहत सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में एक और शूटर हुआ अरेस्ट |


हरियाणा | एसआईटी ने अपने आधिकारिक बयान बताया कि 29 मई की शाम अपने पड़ोसी गुरविंदर सिंह और चचेरे भाई गुरप्रीत सिंह के साथ मूसेवाला घर से निकले थे, जिस दौरान अज्ञात हमलावरों ने उनकी हत्या कर दी। राज्य के मानसा जिले में 29 मई को 28 वर्षीय रैपर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के मामले में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पंजाब पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में एक और संदिग्ध शूटर को गिरफ्तार किया है । सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह व्यक्ति उस ग्रुप का हिस्सा था जिसने पंजाब के गायक-राजनेता पर गोली चलाई थी। 29 मई की शाम 4.30 बजे अपने पड़ोसी गुरविंदर सिंह और चचेरे भाई गुरप्रीत सिंह के साथ मूसेवाला घर से निकले थे | जिस दौरान हमलावरों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। कांबले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य है। कांबले और जाधव मूसेवाला हत्याकांड में शामिल थे। दोनों को साजिश के बारे में जानकारी थी। जांच के दौरान सामने आया है कि कांबले लॉरेस बिश्नोई गिरोह का सदस्य है।मूसेवाला की हत्या के मामले में एक अन्य संदिग्ध सिद्धेश हिरामन कांबले उर्फ महाकाल को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया था। कांबले और एक अन्य संदिग्ध संतोष जाधव दोनों मूसेवाला हत्याकांड में संलिप्त थे और साजिश के बारे में इन्हें भी पता था। कांबले और जाधव पुणे के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि जाधव की पहचान हत्याकांड में शामिल शूटर के रूप में की गई है। सारंगल ने कहा कि जाधव ने ही कांबले को बिश्नोई गिरोह में शामिल कराया जोकि मूसेवाला हत्याकांड में वांछित है। संतोष जाधव सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटर में एक था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। महाराष्ट्र पुलिस मूसेवाला की हत्या में कांबले की भूमिका को लेकर जांच कर रही है। कांबले, जाधव का करीबी सहयोगी है।

Around The Web

Uttar Pradesh

National