हत्या प्रयास की घटना में संलिप्त एक और आरोपी को किया गिरफतार, न्यायालय में पेशकर लिया पुलिस रिमाण्ड पर

  1. Home
  2. HARYANA
  3. SONIPAT

हत्या प्रयास की घटना में संलिप्त एक और आरोपी को किया गिरफतार, न्यायालय में पेशकर लिया पुलिस रिमाण्ड पर

हत्या प्रयास की घटना में संलिप्त एक और आरोपी को किया गिरफतार, न्यायालय में पेशकर लिया पुलिस रिमाण्ड पर


जिले के थाना शहर सोनीपत की पुलिस ने हत्या प्रयास की घटना में संलिप्त एक और आरोपी कोे गिरफतार किया है। गिरफतार आरोपी कपिल पुत्र रमेश निवासी देव नगर शहर सोनीपत का रहने वाला हैै।
      इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि गत   03 जनवरी 2020 को नितिन पुत्र कृष्ण निवासी मालवीय नगर सोनीपत ने थाना शहर सोनीपत में शिकायत दी थी कि अंकित पुत्र जगत सिंह निवासी देव नगर सोनीपत व नामपता नामालूम युवको ने मुझे जान से मारने की नियत से गोली मारकर घायल किया है। इस घटना का उक्त नितिन के कथनानुसार कथन अंकित कर भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं के अन्तर्गत थाना शहर सोनीपत में अभियोग दर्ज किया गया।
अनुसंधान टीम में नियुक्त स0उ0नि0 सतीश कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ आरोपियों की खोजबीन करते हुये घटना में संलिप्त आरोपियों अंकित, रजत व मीमो को पहले ही गिरफतार कर लिया गया था। गिरफतार आरोपियों से प्रारम्भिक पूछताछ करने पर अपने किये अपराध की स्वीकारोक्ति करते हुये बताया था कि आपसी कहासुनी की रंजिश को लेकर इस घटना को अन्जाम दिया था। गिरफतार आरोपियों को न्यायालय मे पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया था।
अनुसंधान टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये घटना में संलिप्त एक और आरोपी कपिल पुत्र रमेश निवासी देव नगर शहर सोनीपत को गिरफतार कर लिया है। गिरफतार आरोपी का न्यायालय मे पेशकर एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।

Around The Web

Uttar Pradesh

National