चंडीगढ़ में बुआ के बेटे ने किया रेप, 16 साल की लड़की ने बच्चे को दिया जन्म

  1. Home
  2. HARYANA
  3. YAMUNANAGAR

चंडीगढ़ में बुआ के बेटे ने किया रेप, 16 साल की लड़की ने बच्चे को दिया जन्म

चंडीगढ़ में बुआ के बेटे ने किया रेप, 16 साल की लड़की ने बच्चे को दिया जन्म


मॉडल टाउन में एक एजेंसी के माध्यम से नौकरी लगी 16 साल की लड़की ने रविवार रात को बेटी को जन्म दिया है। बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन की निदेशिका अंजू वाजपेयी अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने लड़की से जानकारी ली तो पता चला कि रेप करने वाला काेई बाहर का नहीं, उसका रिश्तेदारी में लगने वाला भाई है। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।लड़की की की मां ने पुलिस को बताया कि वह कोठियों में झाड़ू-पोछा लगाती है। उनकी 4 लड़की व 1 लड़का है। करीब 4 साल से वह चंडीगढ़ में रह रहे हैं। उनकी ननद भी 25 साल से वहीं रहती है। गत वर्ष लॉकडाउन के दौरान उनकी ननद परिवार सहित अपने गांव चली गई थी। वह भी यूपी अपने गांव चली गई थी। उसकी दोनों बेटी चंडीगढ़ में रह रही थी। उनकी ननद का 20 वर्षीय बेटा गोविंद भी वहीं रहता था। लॉकडाउन के कारण उन सबने एक ही कमरा किराए पर लिया था।गोविंद व उसकी दोनों लड़कियां एक ही कमरे में रह रही थी। एक महीना पहले ही वह गांव से वापस चंडीगढ़ लौटी। उसकी दोनों बेटियां भी कोठियों में झाड़ू-पोछा लगाने का काम करती हैं। 16 वर्षीय छोटी बेटी काम के सिलसिले में 5 अगस्त को यमुनानगर आ गई। इस दौरान उसे पेट में दर्द हुआ। मकान मालिक उसकी बेटी को दवाई के लिए अस्पताल ले आए। यहां बेटी ने एक बच्ची को जन्म दिया। जब उन्होंने बेटी से पूछा तो उसने बताया कि गोविंद (बुआ का लड़का) उसके साथ कई महीनों से गलत काम कर रहा है। गोविंद की वजह से ही उसकी बेटी गर्भवती हुई।

Around The Web

Uttar Pradesh

National