भाजपा के जिलाध्यक्ष ने गोहाना बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष को सम्मानित किया

  1. Home
  2. HARYANA
  3. GOHANA

भाजपा के जिलाध्यक्ष ने गोहाना बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष को सम्मानित किया

भाजपा के जिलाध्यक्ष ने गोहाना बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष को सम्मानित किया


भाजपा के जिलाध्यक्ष ने गोहाना बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष को सम्मानित किया
गोहाना, 21 दिसम्बर (राजेंद्र कुमार) : मंगलवार को सोनीपत भाजपा के जिलाध्यक्ष तीर्थ सिंह राणा ने शहर में पार्क रोड में स्थित अपने कार्यालय में गोहाना बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह को सम्मानित किया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता गोहाना भाजपा मंडल के अध्यक्ष अरुण बड़ौक ने की।
बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता ठेकेदार जय सिंह के बेटे हैं। वीरेन्द्र सिंह स्वयं भी इस समय सोनीपत भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और गोहाना भाजपा मंडल के प्रभारी हैं। अपने ही युवा नेता के बार एसोसिएशन का अध्यक्ष बनने पर भाजपा नेता खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।
सोनीपत भाजपा के जिलाध्यक्ष तीर्थ सिंह राणा ने बार एसोसिएशन का अध्यक्ष बनने पर वीरेन्द्र सिंह को बधाई दी। वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि वह भाजपा की संगठनात्मक जिम्मेदारियों के साथ गोहाना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के नए दायित्व को पूरी शिद्दत से निभाएंगे।
इस अवसर पर भाजपा के दिग्गज नेताओं में डॉ. धर्मबीर नांदल, डॉ. ओम प्रकाश शर्मा, डॉ. रमेश कश्यप, बलदेव राज गर्ग, शेर सिंह बेडवाल, सुमित कक्कड़, जयदेव देशवाल, मुकेश देवगन, विनोद राजौरा, विजय निनानिया, बलवंत नागपाल, सूरजमल शर्मा, सुभाष दांगी, नरेश चानना आदि भी उपस्थित रहे।

Around The Web

Uttar Pradesh

National