भाजपा ने पूर्व मंत्री कृष्ण लाल पंवार पर खेला दाव, जानिये क्या है भाजपा दॉव

  1. Home
  2. HARYANA

भाजपा ने पूर्व मंत्री कृष्ण लाल पंवार पर खेला दाव, जानिये क्या है भाजपा दॉव

भाजपा ने पूर्व मंत्री कृष्ण लाल पंवार पर खेला दाव, जानिये क्या है भाजपा दॉव


 हरियाणा | राज्यसभा की एक सीट के लिए अनुसूचित जाति के बड़े चेहरे पूर्व मंत्री कृष्ण लाल पंवार पर दाव खेला है।  राज्यसभा चुनाव के लिए कृष्ण लाल पंवार को उम्मीदवार घोषित किया दिया | 

हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटें खाली हुई हैं, लेकिन भाजपा ने केवल एक ही उम्मीदवार घोषित कर साफ कर दिया है कि वह दूसरी सीट के लिए कोई जोड़-तोड़ करने के मूड में नहीं है। दूसरी सीट कांग्रेस के हिस्से में आने की संभावना बनने लगी है। कांग्रसे की ओर से हरियाणा से अजय माकन का नाम तय किया गया है। हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव होने हैं। 31 मई तक राज्यसभा उम्मीदवार के लिए नामांकन किया जा सकता है। 10 जून को इसके लिए चुनाव होगा 

 भाजपा के 40, कांग्रेस के 31, जेजेपी के 10 और निर्दलीय सात विधायक हैं। नियमों के मुताबिक राज्यसभा की पहली सीट जीतने के लिए 31 विधायकों की वोट चाहिए, जबकि दूसरी के लिए 30 वोट क्योंकि भाजपा के पास 40 विधायक हैं और जजपा के दस विधायकों समेत 6 निर्दलीय विधायकों का भी भाजपा को साथ है। ऐसे में कृष्ण लाल पंवार का राज्यसभा में जाना लगभग तय है। 

कृष्ण लाल पंवार पांच बार विधायक रह चुके हैं। वर्ष 1991, 1996 और 2000 में असंध से विधायक रहे हैं। 2009 में इसराना से इनेलो के टिकट पर विधायक रहे। वर्ष 2014 में टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने भाजपा का दामन थामा था और जीत के बाद परिवहन मंत्री बने | 

Around The Web

Uttar Pradesh

National