BJP यूथ विंग के कार्यकर्ताओ ने CM केजरीवाल के घर के बाहर की तोड़फोड़, पुलिस ने 8 को किया गिरफ्तार

  1. Home
  2. DELHI

BJP यूथ विंग के कार्यकर्ताओ ने CM केजरीवाल के घर के बाहर की तोड़फोड़, पुलिस ने 8 को किया गिरफ्तार

BJP यूथ विंग के कार्यकर्ताओ ने CM केजरीवाल के घर के बाहर की तोड़फोड़, पुलिस ने 8 को किया गिरफ्तार


दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर तोड़फोड़ के मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिनती और बढ़ सकती है क्योंकि और लोगों को अरेस्ट करने के लिए टीमें भेजी गई हैं। बुधवार को भाजपा की युवा शाखा के सदस्यों ने 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म पर किए गए कमेंट खिलाफ केजरीवाल के घर के बाहर संपत्ति में तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने बुधवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

जिसमें धारा 186 सार्वजनिक कार्यों के निर्वहन में लोक सेवक को बाधित करना, धारा 188 लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा, धारा 353 लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल और धारा 332 के तहत दर्ज किया गया | 

Around The Web

Uttar Pradesh

National