लन्दन की संस्था द्वारा गोहाना के भारत लूथरा सम्मानित

  1. Home
  2. HARYANA
  3. GOHANA

लन्दन की संस्था द्वारा गोहाना के भारत लूथरा सम्मानित

लन्दन की संस्था द्वारा गोहाना के भारत लूथरा सम्मानित


वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड लंदन द्वारा ड्रीम मेकर्स एनजीओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत लूथरा को प्रतिबद्धता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया !

 
विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों में कार्यरत व मुख्यत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को समर्पित
ड्रीम मेकर्स एनजीओ ने कोरोना काल मे पीएम केयर्स व हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड व स्थानीय प्रशासन को सहयोग राशि देने के साथ-साथ सैनिटाइज़र, मास्क , तैयार भोजन व सूखा राशन अपनी टीमों के माध्यम से विभिन्न शहरों में वितरित किया व साथ ही बेटियों के लिए फ्री ऑनलाइन स्किल ट्रेनिंग की व्यवस्था की ! संस्था द्वारा आरोग्य सेतु एप के प्रति जागरूकता, कोरोना योद्धाओ का प्रशंसा पत्र द्वारा सम्मान व गर्भवती महिला को 700 किलोमीटर दूर पिथौरागढ़ उत्तराखंड भेजा !

संस्था द्वारा वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड की पूरी टीम, सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट संतोष शुक्ला व रणदीप कोहली का विशेष आभार व्यक्त किया !

संस्था के संस्थापक रमेश लूथरा , उपाध्यक्ष प्रीति लूथरा , सलाहकार बोर्ड के चेयरमैन सुमित सहगल, डायरेक्टर नवीन लूथरा, कपिल लूथरा व सचिव रोहित विज ने भारत लूथरा को बधाई दी !

लन्दन की संस्था द्वारा गोहाना के भारत लूथरा सम्मानित

Around The Web

Uttar Pradesh

National