संयुक्त किसान मोर्चा का बड़ा फैसला, कहा- फसल बेचते समय अपना लैंड रिकॉर्ड नहीं देंगे किसान

  1. Home
  2. NATIONAL

संयुक्त किसान मोर्चा का बड़ा फैसला, कहा- फसल बेचते समय अपना लैंड रिकॉर्ड नहीं देंगे किसान

संयुक्त किसान मोर्चा का बड़ा फैसला, कहा- फसल बेचते समय अपना लैंड रिकॉर्ड नहीं देंगे किसान


सिंघु बॉर्डर पर लगातार किसानों का आंदोलन जारी है| इसी बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने बैठक कर बड़ा फैसला लिया है| प्रेस कॉन्फ्रैंस के दौरान किसान नेताओं ने कहा कि सरकार फसल बेचते समय लैंड रिकॉर्ड मांगती है और संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा किसानों को आह्वान किया गया है कि वो अपनी फसल बेचते समय कोई भी लैंड रिकॉर्ड नहीं देंगे|

इस दौरान किसान नेताओं ने आगे की रणनिति बताते हुए कहा कि 19 तारीख को मंडियों में व्यापारियों के साथ प्रदर्शन होगा और 23 मार्च को भगत सिंह सुखदेव राजगुरु की याद में श्रद्धांजलि दी जाएगी|

वहीं 26 तारीख को पूर्ण तरह भारत बंद रहेगा लेकिन बैठक का मुख्य उद्देश्य सरकार को फसल देते समय जो लैंड गारंटी मांगी जाती है। उस पर विचार करना था जिसमें फसल बेचते समय लैंड गारंटी रिकॉर्ड सरकार को नहीं देने का निर्ण लिया गया है|

Around The Web

Uttar Pradesh

National