पानीपत : सौतेले पिता ने 15 साल की नाबालिग को किया गर्भवती , माँ को बताने पर बेटी को पीटा

  1. Home
  2. Breaking news

पानीपत : सौतेले पिता ने 15 साल की नाबालिग को किया गर्भवती , माँ को बताने पर बेटी को पीटा

panipat


हरियाणा के पानीपत के एक गांव की 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ उसके सौतेले पिता शर्मनाक हरकत की। आरोपी लंबे समय तक किशोरी का शोषण करता रहा। अब लड़की के पेट में दर्द हुआ तो उसने अपनी मां को घटना के बारे में बताया। मां ने जब पति से पूछा तो वह आपा खो बैठा। गुस्से में आकर उसने बेटी को पीटना शुरू कर दिया।
आरोपी ने लड़की की आंख पर मुक्का मारा। नीचे गिरे उसके हाथ पर लात मारी। किसी तरह मां ने बेटी को उसके चंगुल से छुड़ाया और सिविल अस्पताल ले गई। यहां जांच के दौरान पता चला कि लड़की 3 महीने की गर्भवती है। जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी देते हुए महिला ने बताया कि उसके पति का कई साल पहले निधन हो चुका है। करीब 13 साल पहले उसकी दूसरी शादी हुई थी। पहली शादी से उसकी 15 साल की बेटी है। जबकि दूसरी शादी से उसकी 3 बेटियां हैं। वह पानीपत के एक गांव में रहती है।
वह यहां ईंट भट्टे पर काम करती है। करीब 4 दिन पहले उसकी बड़ी बेटी ने उसे बताया था कि उसका पिता उसके साथ गलत काम करता है। इस बारे में पता चलने पर उसने अपने पति से बात की। पति भड़क गया और उस समय भी उसने अपनी बेटी की पिटाई कर दी।
रविवार को पति ने उसे खूब पीटा। जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पता चला कि वह गर्भवती है। वहीं पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि उसका सौतेला पिता पिछले कई सालों से उसे डरा धमका कर रेप कर रहा है।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National