उत्तर प्रदेश : घाघरा नदी में नहाने गए एक ही परिवार के 4 सदस्यों की डूबने से हुई मौत

  1. Home
  2. Breaking news

उत्तर प्रदेश : घाघरा नदी में नहाने गए एक ही परिवार के 4 सदस्यों की डूबने से हुई मौत

uttar pardesh


उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। पढ़ुआ थाना क्षेत्र के तेलियार में एक ही परिवार के पांच सदस्य घाघरा नदी में डूब गए। इनमें 12 साल के बालक समेत चार की मौत हो गई। जबकि 12 वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव बोकरिहा निवासी पच्चो देवी (50 वर्ष), टिया (17 वर्ष) पुत्री सुबोध, कान्हा (12 वर्ष) पुत्र निर्मल, नैनी पुत्री निर्मल, सत्यम (26 वर्ष) पुत्र मित्तल अपनी रिश्तेदारी में तेलियार आए थे। यहां ये सभी सोमवार सुबह घाघरा नदी में नहाने गए थे। बताया जा रहा है कि नदी में नहाते समय मोबाइल से रील भी बनाई।
इसी दौरान गहरे पानी में कान्हा डूबने लगा तो उसे बचाने के चक्कर में सभी डूब गए। हड़कंप  मचने पर आसपास के लोग जुटे। उन्होंने सभी को बाहर निकाला।  सभी को रमियाबेहढ सीएचसी लाया गया, जहां पच्चो देवी, टिया, कान्हा और सत्यम को मृत घोषित कर दिया गया। 
बताया जा रहा है कि ये सभी लोग नाव से घाघरा नदी के पार गए थे। उस पार ही नहाए थे। रील बनाने के बाद दोबारा नहाने के दौरान हादसा हो गया। एक को बचाने के चक्कर में तीन और जानें चली गईं। दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक छा गया। बड़ी संख्या में लोग रमियाबेहढ सीएचसी पहुंच गए। 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National