बंगाल : बीच सड़क पर महिला को बेरहमी से पीटा , आरोपी TMC विधायक का करीबी
रविवार (30 जून) को उत्तरी दिनाजपुर जिले के चोपड़ा इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें एक व्यक्ति दो लोगों- एक महिला और एक पुरुष को सड़क पर डंडो से पीटते हुए नजर आ रहा है।
व्यक्ति महिला को कई बार मारता है। वह दर्द से चिल्लाती है, लेकिन व्यक्ति मारना नहीं छोड़ता। इसके बाद वह व्यक्ति महिला के पास बैठे पुरुष की ओर मुड़ता है और उसे मारना शुरू कर देता है। इस दौरान भीड़ तमाशा देखती रहती है। कोई भी महिला और पुरुष को बचाने के लिए आगे नहीं आता। व्यक्ति महिला के बाल पकड़कर उसे लात मारता है।
भाजपा और CPI(M) के नेताओं ने इस घटना को लेकर दावा किया है कि पिटाई करने वाला शख्स तृणमूल कांग्रेस का नेता ताजेमुल हैं, जो स्थानीय विवादों पर ‘तुरंत न्याय’ देने के लिए जाना जाता है।
इस घटना को लेकर स्थानीय पुलिस ने कहा है कि उन्होंने पिटाई करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी ने महिला-पुरुष के साथ मारपीट कब और क्यों की, इसके बारे में जानकारी नहीं है।
BJP IT सेल हेड और बंगाल के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने X पर एक पोस्ट में कहा, 'वीडियो में जो व्यक्ति महिला को बेरहमी से पीट रहा है, वह ताजेमुल है। वह अपनी 'इंसाफ सभा' के जरिए 'तुरंत न्याय' देने के लिए जाना जाता है। पीटने वाला शख्स चोपड़ा विधायक हमीदुर रहमान का करीबी है।