हरियाणा : भिवानी में एड्स पीड़ित ने धोखे से की युवती से शादी , ससुराल वाले दहेज के लिए कर रहे प्रताड़ित

  1. Home
  2. Breaking news

हरियाणा : भिवानी में एड्स पीड़ित ने धोखे से की युवती से शादी , ससुराल वाले दहेज के लिए कर रहे प्रताड़ित

bhiwani


हरियाणा के भिवानी में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवती ने अपने ससुरालजनों पर आरोप लगाया कि उसका पति शादी से पहले एड्स रोग से पीड़ित था। उन्होंने यह बात छिपाकर धोखे से उसके साथ शादी करा दी। उसने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। उसने अपने पति व ससुराल वालों पर दहेज के लिए भी तंग करने का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
भिवानी के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि उसकी शादी 30 जनवरी 2020 को सीकर, राजस्थान निवासी एक युवक से हुई थी। शादी में उसके परिवार वालों ने काफी दान दिया था और शादी में करीब 25 लाख रुपए खर्च किए गए थे। उसके माता-पिता और अन्य परिवार वालों ने 50,000 रुपए मान के नकद दिए। शादी के बाद ससुराल वालों ने ताने देने शुरू कर दिए।
उसके पति ने उससे कहा कि हमें तो उम्मीद थी कि शादी में हमें अच्छा दान मिलेगा, लेकिन अच्छा दहेज न देकर हमारी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। ससुराल वालों ने और दहेज की मांग की। यह मांग पूरी न होने पर मारपीट शुरू कर दी। युवती ने पति पर आरोप लगाया कि वह हर रोज शराब के नशे में आकर मारपीट करने लगा।
उसने बताया कि उसको लड़की पैदा हुई तो पता चला कि उसका पति एड्स रोगी है। युवती ने बताया उसके पति ने एड्स रोगी होने की बात छिपाकर उससे शादी की। अब वह अपनी बच्ची को इस बीमारी से बचाने के लिए घूम रही है। उसने मामले की शिकायत महिला पुलिस थाने में की। पुलिस ने उसके पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National