उत्तर प्रदेश : ससुराल वालो ने दहेज के लालच में की सारी हदे पार, बहु संग किया ऐसा घिनौना काम

  1. Home
  2. Breaking news

उत्तर प्रदेश : ससुराल वालो ने दहेज के लालच में की सारी हदे पार, बहु संग किया ऐसा घिनौना काम

uttar pardesh


कासगंज के कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने कासगंज कोतवाली में अपने ससुराल वालो पर मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें ससुराल वालो पर झूठ बोलकर शादी करने, दहेज मांगने, मारपीट करने, बलात्कार करने एवं जान से मारने का प्रयास करने के आरोप लगाए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार , महिला की शादी 2022 में कोतवाली क्षेत्र के ही हिमांशु से हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी से पहले उसकी सास ने बताया था कि वह खुद और उसका बेटा हिमांशु दोनों डॉक्टर है। जबकि सास सिर्फ नर्स है और उसका पति भी डॉक्टर नहीं है। उसने बताया कि शादी में 15 लाख रुपये खर्च किए। इसके बाद भी लगातार दहेज माँगा जा रहा था। 
एक बार घर पर कोई नहीं था तो उसके पति के मामा अर्जुन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जान से मारने की धमकी देकर बाद में भी यौन शोषण करता रहा। इस सबसे परेशान होकर उसने अपने परिजनों को सारी बात बताई और ससुराल से अपने घर आ गई। कासगंज कोतवाली प्रभारी रामवकील ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National