झज्जर : अमित शाह ने रैली को किया सम्बोधित , राहुल गाँधी पर साधा निशाना

  1. Home
  2. Breaking news

झज्जर : अमित शाह ने रैली को किया सम्बोधित , राहुल गाँधी पर साधा निशाना

jhajjar


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज हरियाणा दौरे पर हैं। वह झज्जर में रोहतक से बीजेपी प्रत्याशी अरविंद शर्मा के लिए प्रचार करने पहुंचे हैं। वह रैली को संबोधित कर रहे हैं।

इससे पहले उन्होंने करनाल और हिसार में रैली को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। शाह ने कहा कि जब गर्मी पड़ती है तो राहुल बाबा थाईलैंड निकल जाते हैं, जबकि हमारे मोदी जी जवानों के बीच छुट्‌टी मनाते हैं।

करनाल में अमित शाह ने कहा तह कि पहले मुख्यमंत्री रोहतक का होता था या सिरसा का होता था। पहली बार मुख्यमंत्री हरियाणा का मिला है। सैनी देखने में सौम्य दिखते हैं, लेकिन जब जनता की लड़ाई की बात आती है तो वह उग्र हो जाते हैं। करनाल की सीट मुख्यमंत्री की थी और चुनाव के बाद भी करनाल की ही रहेगी। अब मनोहर लाल खट्टर दिल्ली में सेवाएं देंगे।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि मैं राहुल बाबा से यह कहना चाहता हूं कि पाक अधिकृत कश्मीर  भारत का है और रहेगा, हम इसको लेकर रहेंगे। राम मंदिर का इन्हें निमंत्रण दिया गया, लेकिन ये लोग नहीं गए। इनकी सोच अल्पसंख्यकों वाली है।

हरियाणा वालों, आपका मोदी जी पर पूरा अधिकार है। जब वह गुजरात थे तो वहां भी हरियाणा-हरियाणा करते थे, जब दिल्ली आए तब भी हरियाणा की चिंता करते रहे। जब कांग्रेस की सरकार थी तो हरियाणा को 41 हजार करोड़ रुपया मिला था, अब मोदी सरकार ने 2 लाख 70 हजार करोड़ रुपया दिया ताकि हरियाणा का विकास हो सके।  

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National