इटली : इटली में रात 2 बजे खत्म हुई अनंत राधिका की सेकंड प्री वेडिंग सेरेमनी , 800 मेहमान इटली में घूमते आए नजर

  1. Home
  2. Breaking news

इटली : इटली में रात 2 बजे खत्म हुई अनंत राधिका की सेकंड प्री वेडिंग सेरेमनी , 800 मेहमान इटली में घूमते आए नजर

italy


अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सेकेंड प्री-वेडिंग सेरेमनी खत्म हो चुकी है। शनिवार को इवेंट के आखिरी दिन अंबानी परिवार के तकरीबन 800 मेहमान मेहमान इटली के शहर पोर्टाेफिनो पहुंचे।
पोर्ट से मेहमानों को 4 रॉयल बोट्स के जरिए सिटी प्लाजा तक लाया गया। पोर्ट से लगभग 2 किमी के सफर के लिए बोट्स ने फेरी की।
यहां शाम 5 बजे से लेकर रात 10:30 बजे तक (यानि रात 8:30 बजे से देर रात 2 बजे तक) LA DOLCE VITA नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। LA DOLCE VITA एक इटैलियन शब्द है जिसका हिंदी में मतलब होता है ‘प्यारी जिंदगी’।
इस दौरान शहर में केवल अंबानी परिवार के मेहमान ही घूमते नजर आए। कई मेहमानों ने लोकल शॉप से शॉपिंग भी की। शहर के सभी एंट्री पॉइंट्स से मेहमानों को छोड़कर अन्य लोगों को प्रवेश नहीं दिया गया। आम लोगो कि एंट्री बैन कि गई थी। इस दौरान मेहमानों को लिए स्पेशल हैंड बैंड जारी किए गए थे, जिससे उन्हें शहर में एंट्री दी गई थी।
देर रात तक चले इस इवेंट के बाद सभी मेहमान फ्लाइट्स के जरिए अपने-अपने डेस्टिनेशन के लिए रवाना हो गए । 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National