सिंगर और पंजाब की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने लगाई शगुन की महंदी , कल बनेगी दुल्हन

  1. Home
  2. Breaking news

सिंगर और पंजाब की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने लगाई शगुन की महंदी , कल बनेगी दुल्हन

punjab


पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान की शादी कल मोहाली के जीरकपुर कस्बे में स्थित एक मैरिज पैलेस में होने जा रही है। इससे पहले उनके घर पर मेहंदी की रस्म पूरी की गई। मेहंदी की रस्म के बाद आज शाम जागो कार्यक्रम होगा।
सारी रस्में चंडीगढ़ के सेक्टर 39 स्थित उनके आवास पर निभाई जा रही हैं। इस शादी समारोह में उनके परिवार और रिश्तेदार शामिल हैं। कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान की शादी शाहबाज से होगी। शाहबाज पेशे से वकील हैं। उनका परिवार जीरकपुर में रहता है।
अनमोल गगन मान एक पंजाबी गायक थी। उन्होंने अपना यह पेशा छोड़कर आम आदमी पार्टी से राजनीति की शुरुआत की थी। 2022 में उन्हें मोहाली जिले के खरड़ विधानसभा हलके से टिकट मिला था। उन्होंने अकाली दल के उम्मीदवार रणजीत सिंह गिल को चुनाव में हराया था।
अनमोल गगन मान को 78273 वोट मिले थे। इसके बाद उन्हें पंजाब सरकार में मंत्री बना दिया गया। वह पंजाब सरकार में टूरिज्म विभाग संभाल रही है। उन्होंने पहली बार पंजाब में टूरिस्ट समिट कराई थी। जिसमें कई निवेशकों ने पंजाब में निवेश करने की दिलचस्पी दिखाई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National