कानपुर : गर्मी का कहर सड़को पर भी , गर्मी के कारण पिघला डामर , वाहनों के पहियों से बनी नालिया

  1. Home
  2. Breaking news

कानपुर : गर्मी का कहर सड़को पर भी , गर्मी के कारण पिघला डामर , वाहनों के पहियों से बनी नालिया

kanpur


 भीषण गर्मी में इंसान तो क्या सड़कें भी झुलस जा रही हैं। गर्मी की वजह से रामादेवी हाईवे की सड़क का डामर पिघल गया और वाहनों के पहियों से सड़क नालीनुमा हो गई। बुंदेलखंड में प्रचंड गर्मी से नौ की मौत जून में गर्मी बाहर निकलने वाले लोगों की कठिन परीक्षा ले रही है। गुरुवार इस महीने का सबसे गर्म दिन रहा। बांदा-चित्रकूट में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लू की चपेट में आकर उल्टी-दस्त और बुखार से नौ लोगों की मौत हो गई।
सीएसए मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि मानसूनी पूर्वी हवाएं अभी रफ्तार नहीं पकड़ पा रही हैं। इस वजह से गर्मी बनी हुई है। चार-पांच दिन अभी यही स्थिति बने रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य औसत से तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान ढाई डिग्री अधिक रहा है। 

 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National