मौसम विभाग से बड़ी खबर ,तप तपाती गर्मी से मिल सकती है राहत, इन जगहों में अगले 4 दिनों तक येलो अलर्ट जारी

  1. Home
  2. Breaking news

मौसम विभाग से बड़ी खबर ,तप तपाती गर्मी से मिल सकती है राहत, इन जगहों में अगले 4 दिनों तक येलो अलर्ट जारी

haryana


हर जगह पर भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। ऐसे में IMD ने मौसम को लेकर बड़ी खबर दी है। कई जगहों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो चुका है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 4 दिनों में बारिश हो सकती है। जिससे लोगों को तप तपाती गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम राज्यों में 29 अप्रैल तक बदलो की गर्जन के  साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और मध्यप्रदेश में अगले 24 घंटो में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। कई जगहों पर बारिश के साथ आंधी, बिजली और तेज हवाएं चल सकती हैं जिनकी रफ्तार 40 - 50 किमी प्रति घंटा हो सकती है। 
मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमाचल में , उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में और मध्य भारत में 26 से 29 अप्रैल तक गरज और चमक के साथ बरसात होने की संभावना जताई है। इसी दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना है।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National