हरियाणा : कांग्रेस को बड़ा झटका , किरण चौधरी और श्रुति चौधरी ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ थामा बीजेपी का दामन
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पुत्रवधू और कांग्रेस की विधायक किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी आज भाजपा में शामिल हो गई। किरण चौधरी ने बीजेपी मुख्यालय दिल्ली में पार्टी की सदस्यता लीं। इस दौरान हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल समेत भाजपा के बड़े नेता मौजूद थे।
भाजपा सदस्यता दिलाने के बाद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मैं किरण चौधरी का पार्टी में स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि इनका शरीर कांग्रेस में रहा लेकिन मन बीजेपी में रहा। किरण चौधरी और श्रुति को पार्टी में पूरा सम्मान मिलेगा।
किरण चौधरी ने त्यागपत्र सौंपते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाए थे। उन्होंने अपने त्यागपत्र में लिखा कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं।
और लिखा कि मैं पिछले चार दशकों से कांग्रेस पार्टी की एक वफादार और दृढ़ सदस्य रही हूं। साथ ही इन सालों में मैंने अपना जीवन पार्टी और उन लोगों के लिए समर्पित कर दिया है जिनका मैं प्रतिनिधित्व करती हूं। पिछले कुछ समय से हरियाणा में कांग्रेस पार्टी को निजी स्वार्थों के लिए चलाया जा रहा है। इसी दौरान श्रुति चौधरी ने कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हुए कहा है कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी एक व्यक्ति पर केंद्रीत होकर रह गई है, जो अपने निजी स्वार्थों के लिए पार्टी के हितों को कुर्बान कर रहा है। ऐसे में उनका पार्टी में रहना मुश्किल है। उन्हें प्राथमिक सदस्यता से मुक्त किया जाए।