गोहाना : सत नगर में में मनाई गई क्रांतिकारी तारकनाथ दास की जयंती

  1. Home
  2. Breaking news

गोहाना : सत नगर में में मनाई गई क्रांतिकारी तारकनाथ दास की जयंती

gohana


शहर में पुराना बस स्टैंड स्थित सत नगर में आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा द्वारा क्रांतिकारी तारकनाथ दास को उनकी जयंती पर याद किया गया। मुख्य वक्ता गोपाल कृष्ण गोशाला के संस्थापक जयनारायण गुप्ता ने कहा कि तारकनाथ दास भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और विद्वान थे। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई। उनका जन्म 15 जून 1884 को बंगाल में हुआ था। उनके अरविंद घोष, सुरेंद्रनाथ बनर्जी और चितरंजन दास घनिष्ठ मित्र थे। क्रांतिकारी गतिविधियों के कारण उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी और निदेशक डा. सुरेश सेतिया ने कहा कि तारकनाथ दास देशभक्ति के रंग में ऐसे रंगे की अनुशासन समिति और युगांतर पार्टी के कार्यों में बढ़ चढक़र भाग लेने लगे। शीघ्र ही अंग्रेज पुलिस उनके पीछे पड़ गई। इसके बाद वे साधु का वेश धारण करके तारक ब्रह्मचारी के नाम से जापान चले गए। उन्होंने देश को आजाद करने के लिए यूरोप और एशिया के कई देशों की यात्रा की। इस महान देश भगत का 22 दिसंबर 1958 को अमेरिका में देहांत हो गया था। इस अवसर पर सतवीर पोडिया, मास्टर रमेश मेहता, राजपाल कश्यप, हरभगवान चोपड़ा, सुभाष शर्मा, अनुज कनौजिया, उधम सिंह, बलवान सिंह मौजूद रहे।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National