सोनीपत : सोनीपत फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट , 2 की हुई मौत

हरियाणा के सोनीपत में बड़ा हादसा हो गया। जहां एक फैक्ट्री में बायलर फट गया। बायलर फटने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए हैं इसके अलावा एक शख्स लापता है। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र के दहिया कॉलोनी में रात में फैक्ट्री में बायलर फट गया जिसके कारण कई मकान जीर्ण-शीर्ण हो गए। कहा जा रहा है एक मकान गिरने से कई लोग दब गए। फिलहाल जानकारी के अनुसार 2 लोगों की मौत हुई है। जिस फैक्ट्री में बायलर फटा उसमें कट्टा बनता है और फैक्ट्री में धमाके के चलते साथ में बने कई मकान जीर्ण-शीर्ण हो गए हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मकान के मलबे में दबने से कई लोगों के मौत की आशंका है।
फिलहाल, 15 लोगों को नरेला के राजा हरीश चंद्र अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं जिला प्रशासन पर स्थानीय लोगों ने मदद ना करने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल दमकल विभाग के कर्मचारियों के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।