pakistan : पाकिस्तान में खाई में गिरी बस , 20 लोगो की मौके पर ही मौत

  1. Home
  2. Breaking news

pakistan : पाकिस्तान में खाई में गिरी बस , 20 लोगो की मौके पर ही मौत

pakistan


पाकिस्तान में आज सुबह एक पहाड़ी इलाके में बस दुर्घटना हुई जिसमे बस फिसलकर खाई में गिर गई। बस में कुल 43 लोग बैठे थे। जिनमे से  20 लोगों की मौत हो गई, वहीं 21 लोग अभी घायल हैं।
 उत्तर पश्चिम पाकिस्ताान में शुक्रवार को एक बस गिलगित-बाटलिस्तान क्षेत्र के डायमेर जिले में काराकोरम मार्ग पर रावलपिंडी से हुंजा जा रही थी। सुबह लगभग 5:30 बजे रास्ते में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिसके कारण बस फिसलकर सिंधू नदी में जा गिरी। बस में सवार कई लोगों को चोटें भी लगी है और कुछ जख्मी हो गए। लगभग 15 लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं कई शव को बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि मरने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है क्योंकि घायलों की हालत गंभीर है। अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है।
सेना द्वारा हेलीकॉप्टरों की सहायता से बचाव कार्य किया गया। साथ ही घायल और मृतकों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, बचाव कार्य जारी है।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National