उत्तराखंड के जंगलो में आग के मामले निरंतर बढ़े : स्थानीय लोगो के लिए चिंता का विषय

  1. Home
  2. Breaking news

उत्तराखंड के जंगलो में आग के मामले निरंतर बढ़े : स्थानीय लोगो के लिए चिंता का विषय

uttrakhand


देवभूमि उत्‍तराखंड में जंगल इन दिनों आग की चपेट में आए हुए हैं। धीरे-धीरे आग स्थानीय आवासो की ओर बढ़ रही है। वहीं, आग को बुझाने के लिए अब सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। वायु सेना के जवान हेलीकॉप्‍टर की मदद से आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री सीएम धामी भी इस स्थिति का जायजा लिया है।  
उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में जंगलों में लगी आग के कारण राज्य सरकार ने वन अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है । सरकार ने आदेश जारी कर वन अधिकारियों के जंगल की आग के मौसम में छुट्टी पर जाने पर रोक लगा दी है। आधिकारिक जंगल की आग का मौसम 15 फरवरी से शुरू होता है और 15 जून को समाप्त होता है। 
नैनीताल जिले में जंगलों की आग बुझाने के लिए पीआरडी जवान भी तैनात कर दिए गए हैं। वन विभाग के साथ मिलकर जवान भी आग बुझाएंगे। जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी ने बताया कि प्रशासन के निर्देशा नुसार जवानों को रवाना कर दिया गया है। इसके अलावा आग की घटनाओं को कम करने के लिए महिला व पुरुष मंगल दल जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे। इन दलों को रेंजर से संपर्क करना होगा। जहां से बार बार आग लगने की  घटनाएं  सामने आ रही है उन जगहों पर लोगों को जागरूक किया जाएगा और जागरूक अभियान चलाया जाएगा। 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National