करण जौहर ने बंद किया कॉफी विद करण शो , बोले पहले जैसी बात नहीं , सेलेब्स करते है ये हरकत

  1. Home
  2. Breaking news

करण जौहर ने बंद किया कॉफी विद करण शो , बोले पहले जैसी बात नहीं , सेलेब्स करते है ये हरकत

mumbai


फिल्ममेकर करण जौहर का पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण हर साल अलग-अलग कारणों से सुर्खियों और विवादों में रहता है। हालांकि विवादों के चलते अब सेलेब्स शो में खुलकर बात करने से डरने लगे हैं। यही कारण है कि करण जौहर इस साल कॉफी विद करण का 9वां सीजन नहीं ला रहे हैं। करण ने 8वें सीजन के रैपिड फायर राउंड को शो के इतिहास का सबसे बोरिंग रैपिड फायर बताते हुए कहा है कि वो शो को नए तरीके से लाएंगे, जिसके लिए वो एक साल का ब्रेक ले रहे हैं। करण का मानना है कि विवादों से बचने के लिए सेलेब्स वैसे बेझिझक जवाब नहीं दे रहे हैं, जैसे पहले दिया करते थे।
हाल ही में यूट्यूबर सुचित्रा त्यागी ने एक इंटरव्यू के दौरान करण जौहर से कॉफी विद करण के अगले सीजन पर बात की है। जब उनसे पूछा गया कि अगला सीजन कब आएगा, तो उन्होंने बताया है कि वो इस साल शो नहीं लाएंगे। वो एक साल का ब्रेक लेंगे और 2025 में नए तरीके से वापसी करेंगे।
 कॉफी विद करण के 8वें सीजन में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शो के पहले गेस्ट बने थे। शो में कपल ने अपने रिलेशनशिप पर बात की थी, जिससे दोनों विवादों से घिर गए थे। शो में दिए गए बयानों के चलते उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National