ओडिशा : कांग्रेस अभियान समिति के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने दिया इस्तीफा, बताया ये कारण

  1. Home
  2. Breaking news

ओडिशा : कांग्रेस अभियान समिति के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने दिया इस्तीफा, बताया ये कारण

odisha


पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता भक्त चरण दास ने ओडिशा कांग्रेस अभियान समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ओडिशा विधानसभा और लोकसभा चुनावों में लक्षित परिणाम न हासिल कर पाने के कारण इस्तीफा दिया है। उन्होंने राज्य कांग्रेस की विफलता की नैतिक जिम्मेदारी ली और अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। 

ओडिशा विधानसभा चुनाव के नतीजे
विधानसभा चुनावों में इस बार भाजपा ने कमाल कर दिया और चुनाव में बंपर जीत हासिल की। पार्टी ने राज्य की 78 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं सत्तारूढ़ दल बीजद ने 51 सीटों पर जीत हासिल की। इसके अलावा, कांग्रेस मात्र 14 सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी। इसके अलावा, अन्य दल और निर्दलीय चार सीटों पर विजयी रहे। 

ओडिशा लोकसभा चुनाव के नतीजे
विधानसभा चुनावों के साथ-साथ भाजपा ने लोकसभा चुनावों में भी बंपर जीत हासिल की है। भाजपा ने यहां 21 में से 20 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस मात्र एक ही सीट पर सिमट कर रह गई। हालांकि, सत्तारूढ़ दल बीजद लोकसभा चुनावों में इस बार खाता तक नहीं खोल सका। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National