कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल के हत्या में आया मोड़, मां ने लगाए गंभीर आरोप, देखिए

हरियाणा के रोहतक के सांपला में बीते कल एक कांग्रेस की महिला नेता हिमानी नरवाल का शव सूटकेस में मिला था। जिसके बाद इस घटना को लेकर हरियाणा में बवाल मच गया था। इस घटना के बाद हर किसी ने प्रतिक्रिया दी। वहीं अब हिमानी नरवाल की मां ने बेटी की हत्या को लेकर बड़े खुलासे किए हैं.
मां का कहना है कि हत्या किसी कांग्रेस नेता या उसके दोस्त का हाथ हो सकता है। उसकी मां ने कहा कि पार्टी और चुनाव ने उनकी बेटी की जान ले ली है. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी भूपिंदर सिंह हुड्डा की पत्नी, आशा हुड्डा, के करीब थी, लेकिन अब वह फोन नहीं उठा रही हैं।
वहीं हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने मृतक कांग्रेस कार्यकर्ता की मां के आरोपों पर टिप्पणी दी है। विज का कहना है कि कहा कि आरोप गंभीर हैं। कांग्रेस के लोग पहले भी ऐसा कर चुके हैं। दूसरों को पीछे धकेलकर आगे बढ़ना कांग्रेस की पुरानी आदत है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। जो भी सच्चाई सामने आएगी, उसे अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।
बता दें कि हिमानी नरवाल की एक तस्वीर भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। हिमानी भारत जोड़ो यात्रा से रोहतक में जुड़ीं थीं और श्रीनगर तक गई थीं।