उचाना : प्रत्याशी पर गुस्साए दीपेंद्र हुड्डा , दिया बड़ा बयान

हरियाणा के जींद के उचाना हलके में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा कांग्रेस के बागी प्रत्याशी पर हमलावर रहे। उन्होंने छात्तर गांव में कहा कि जो हमारा नाम लेकर चुनाव में खुद का प्रचार कर रहे हैं, वो हमारे उम्मीदवार नहीं हैं। उचाना हलके से कांग्रेस, भूपेंद्र हुड्डा और मेरा एक ही उम्मीदवार है, बृजेंद्र सिंह। उन्होंने कहा कि भाजपा से अगर छुटकारा पाना चाहते हो तो उचाना की सीट पर मेरे भाई एवं कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह को जीताने का काम करें।
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने रविवार को उचाना के कई गांवों में सभाएं सम्बोधित की। इस दौरान बृजेंद्र सिंह भी उपस्थित थे। दीपेंद्र ने कहा कि बीजेपी को रोकने का एक ही रास्ता है, एक ही निशान है। बृजेंद्र सिंह को रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीता दें। हलके के मतदाताओं के जोश को देखते हुए चुनाव से पहले की नतीजा नजर आने लगा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को एक-एक बात का हिसाब देना होगा, क्योंकि ये गुजरात नहीं है बल्कि हरियाणा है।
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के बाद योग्यता के आधार पर युवाओं को नौकरी देने का काम किया जाएगा। जो दो लाख पद रिक्त हैं, उनको भरा जाएगा। आज हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन पर है। भाजपा सीएम बदले या अध्यक्ष, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। भाजपा का सत्ता से जाना तय हो गया है।
कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह ने कहा कि आने वाले समय में दीपेंद्र हुड्डा भी राजनीति में ऊंचाईओं पर जाएंगे। इनके साथ हम भी राजनीति की ऊंचाईयों को पाएंगे। जो भ्रामक प्रचार हलके में किया जा रहा था, वो दूर हो गया है। मतदाता किसी के बहकावे में नहीं आने वाले है।