आज से बदल गया दिल्ली मेट्रो का समय, ताजा अपडेट

  1. Home
  2. Breaking news

आज से बदल गया दिल्ली मेट्रो का समय, ताजा अपडेट

Talking about speed, the new RapidX will outweigh the Delhi Metro.


गणतंत्र दिवस को लेक तैयारियां जोरो शोरों पर है। इस दौरान देश के चारों महानगरों में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। खासकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजान कर दिए हैं। रेलवे स्टेशनों, मेट्रो स्टेशन, बस अड्डों और हवाई अड्डों पर आने-जाने वाले यात्रियों की चेकिंग की जा रही है। 26 जनवरी पर यात्रियों को कोई दिक्कत ना हो इसका पूरा ध्यान रखा गया है। इस क्रम में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने एक अपडेट जारी कर दिया है। 


दिल्ली मेट्रो का अपडेट
अपने X हैंडल पर दी जानकारी में DMRC ने बताया कि गणतंत्र दिवस के सेलिब्रेशन और गौरव को ध्यान में रखते हुए 26 जनवरी को दिल्ली मेट्रो सभी लाइन पर 3 बजे अपनी सेवाएं शुरु करेगी। दिल्ली मेट्रो का यह फैसला कर्तव्य पथ पर पहुंचने और गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होने में सहायता करेगा। DMRC ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 26 जनवरी को सुबह 6   बजे तक मेट्रो हर आधा घंटे के अंतराल पर चलेगी। हालांकि बाद में मेट्रो अपनी नियत टाइमिंग के हिसाब से ही संचालित होगी। दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वो अपनी यात्रा की प्लानिंग एडवांस में ही बना लें और मेट्रो सेवाओं का इस्तेमाल करके असुविधाओं से बचे। 
 
दिल्ली मेट्रो ने किए सुरक्षा के मजबूत इंतजाम

अपने अपडेट में DMRC ने जानकारी देते हुए बताया कि गणतंत्र दिवस को देखते हुए सभी मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया गया है। हर आने-जाने वाले यात्री पर पैनी नजर रखी जा रही है और स्टेशन में प्रवेश की समय उनकी सघन चेकिंग की जा रही है। DMRC ने कहा कि 27 जनवरी तक दिल्ली-एनसीआर के सभी मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों को DMRC की गाइडलाइन का पालन करने की सलाह दी गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National