Delhi Weather : एक हफ्ते तक राहत भरी सांस, 30-40 KM/H की रफ्तार से चलेगी आंधी

  1. Home
  2. Breaking news

Delhi Weather : एक हफ्ते तक राहत भरी सांस, 30-40 KM/H की रफ्तार से चलेगी आंधी

delhi


राजधानी में रविवार को हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम की ये मेहरबानी पूरे सप्ताह तक रहेगी। इससे लोगों भीषण गर्मी व लू से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिनभर हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही, 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से तेज हवा के साथ धूलभरी आंधी भी चलेगी। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
रविवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। इससे तेज गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन उमस ने परेशान किया। दोपहर के बाद मौसम ने करवट ली। कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी चली, जबकि कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। शाम साढ़े पांच बजे तक 0.6 एमएम (MM) बारिश दर्ज की गई। इससे तापमान में कमी देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार , अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस से अधिक 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सबसे अधिक बारिश मयूर विहार में 8 एमएम (MM) दर्ज की गई, जबकि, पालम में 6.9, आया नगर में 1.5, रिज में 0.8, पूसा में 0.5 एमएम बारिश हुई।


गर्मी से 1 की मौत 
गर्मी से पीड़ित एक मरीज ने सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसका अस्पताल में काफी समय से इलाज चल रहा था। अस्पताल वालो ने बताया कि 22 जून रात एक नया मरीज भर्ती हुआ। अस्पताल में अभी भीषण गर्मी से पीड़ित 15 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 10 मरीज गंभीर हैं। अस्पताल में अभी तक 91 मरीज भर्ती हो चुके हैं। अस्पताल में अभी तक भीषण लू से तीस लोगों की मौत हो चुकी है। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National