Delhi Weather : मौसम विभाग ने दी बड़ी जानकारी , अगले 24 घंटे होंगे भारी , इन हिस्सों में और भी बरसेगी आग

  1. Home
  2. Breaking news

Delhi Weather : मौसम विभाग ने दी बड़ी जानकारी , अगले 24 घंटे होंगे भारी , इन हिस्सों में और भी बरसेगी आग

delhi


राजधानी दिल्ली में लोगों को गर्मी से अभी राहत  मिलती नहीं दिख रही है। दिल्ली और आस पास के इलाके छह दिन से लू की चपेट में है। ताजा अपडेट देते हुए मौसम विभाग ने बताया  कि अगले 24 घंटे भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलती दिख रही है।


इन हिस्सों में बरसेगी आग

आईएमडी (IMD) ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी की स्थिति जारी रहने की संभावना है। इसमें दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम जैसे शहर भी शामिल हैं। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत की ओर आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण धीरे-धीरे इसमें कमी आएगी। 
मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को आसमान साफ रहेगा और दिल्ली के कई इलाके भीषण लू की चपेट में रहेंगे, इसके साथ ही रात भी गर्म रहेगी। दिन के समय 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज सतही गर्म हवाएं चलेंगी।


कब होगा मौसम में बदलाव 
19 जून से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान हल्की बारिश व धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इस कारण से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट होगी। हालांकि 21 जून से एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। 23 जून तक अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32-33 डिग्री के बीच ही रहेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National