हरियाणा : पानीपत में वैष्णो देवी जाने के लिए निकले पिता बेटी हुए लापता , 15 दिन से कोई खबर नहीं
हरियाणा के पानीपत जिले के एक गांव से पिता और बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। पिता अपनी 7 साल की बेटी के साथ वैष्णो देवी जाने के लिए घर से निकले थे। लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी न तो वे वापस लौटे हैं और न ही उनका कोई फोन आया है। जिसके बाद व्यक्ति की मां ने पुलिस से इसकी शिकायत की है। उन्होंने पुलिस से अपने बेटे और पोती को खोजने की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
सेक्टर 13-17 थाने में दी शिकायत में महिला मूर्ति देवी ने बताया कि वह गांव खोतपुरा की रहने वाली है। वह दो बेटों और दो बेटियों की मां है। उसका छोटा बेटा जसबीर (30) है। जिसकी 7 साल की बेटी कोमल है। 15 जुलाई को सुबह 11 बजे वह अपनी बेटी के साथ वैष्णो देवी जाने के लिए घर से निकला था।
लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला। न तो उनसे संपर्क हो पाया और न ही उन्होंने घर पर फोन किया। इसके अलावा वे घर भी नहीं लौटे। सभी रिश्तेदारों और पड़ोसियों में उनके बारे में पता किया गया। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।