असम : भारी बारिश के कारण आई बाढ़ , 62 लोगो की हुई मौत , अब तक 3 लापता

  1. Home
  2. Breaking news

असम : भारी बारिश के कारण आई बाढ़ , 62 लोगो की हुई मौत , अब तक 3 लापता

assam


असम में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई है। बारिश , तूफान और लैंडस्लाइड के कारण जान गंवाने वालों का आंकड़ा 62 पहुंच गया है और 3 लापता हैं। बाढ़ के कारण 29 जिलों में 22 लाख लोग प्रभावित हैं। नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। काजीरंगा नेशनल पार्क में बाढ़ के कारण 77 जानवरों की मौत हो चुकी है। 94 जानवरों का अब तक रेस्क्यू किया गया है।

15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
IMD ने शनिवार (6 जुलाई) के लिए 28 राज्यों- उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, असम, महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, ओडिशा, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, राजस्थान, केरल, नगालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में आज से अगले तीन दिन तक भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा है कि आज देश के 15 राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National