गोहाना : ट्रैक्टर खरीदने पर चार लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी गिरफ्तार
क्राइम यूनिट गोहाना की पुलिस ने ट्रैक्टर खरीदने पर लगभग चार लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपित जींद में गांव डिडवाड़ा के अनिल व सुनील को गिरफ्तार किया। आरोपितों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उनको जमानत मिल गई। सेक्टर सात में रहने वाले संजय दुहन ने 11 जून को पुलिस को शिकायत दी थी कि अप्रैल में गांव डिडवाड़ा का अशोक उसकी एजेंसी पर ट्रैक्टर खरीदने के लिए आया। उसके साथ अनिल व सुनील थे। उन्होंने ट्रैक्टर का सौदा किया, जिस पर फाइनेंस किया गया। अशोक ने शुरूआत में 10500 रुपये नकद दिए और बकाया के लिए 4,64,500 रुपये का गारंटी के लिए चेक दिया। कहा गया कि बकाया का नकद भुगतान के बाद चेक वापस ले लिया जाएगा। समय पर पैसे नहीं दिए गए तो चेक को खाते में लगाया गया। चेक बाउंस हो गया। इसके बाद मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस ने आरोपित अनिल व सुनील को गिरफ्तार किया।