मध्य प्रदेश : प्रेमी संग भागी युवती , वापिस आई तो परिवार वालो ने किया ये हाल

  1. Home
  2. Breaking news

मध्य प्रदेश : प्रेमी संग भागी युवती , वापिस आई तो परिवार वालो ने किया ये हाल

madhya pardesh


मध्य प्रदेश के धार जिले में एक महिला के साथ बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। घटना गंधवानी तहसील के टांडा थाना अंतर्गत ग्राम कोदी की है। महिला की पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विवाहिता महिला पर आरोप है कि वह अपने प्रेमी से दूसरी शादी के लिए घर से फरार हो गई थी। इस बात से नाराज होकर परिवार के लोगों ने ही महिला को बुरी तरह से पीटा।
वायरल हो रहे वीडियो को लेकर पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियो में गांव के सरपंच नूर सिंह और महिला के परिवार के लोग शामिल हैं। सरपंच को शुक्रवार शाम को गिरफ्तार किया था जबकि बाकी अन्य आरोपियों को देर रात गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि ग्राम कोदी आंगनवाड़ी केन्द्र के सामने पीटा गया था। पिटाई करने वाले लोगों में महिला का देवर, जेठ और ग्राम सरपंच नूर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा गांव के अतर, गुलाब और मड़िया पर मारपीट करने का आरोप लगा है। महिला ने गांव के सरपंच, अपने परिवार के लोगों और अन्य ग्रामीणों के खिलाफ थाने में शिकायत भी दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 307, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया है।

 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National