गोहाना पुलिस ने घर से गहने चोरी की घटना में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

  1. Home
  2. Breaking news

गोहाना पुलिस ने घर से गहने चोरी की घटना में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

dw


घर में घुसकर गहने चोरी करने की घटना मे संलिप्त दो आरोपीयों को किया गिरफतारन्यायालय में पेशकर भेजे जेल

               जिले के थाना शहर गोहाना की पुलिस ने घर से गहने चोरी की घटना में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी कर्ण पुत्र बीरा व कर्ण पुत्र प्रेम वासियान शिव नगर गोहाना के रहने वाले है। 

                इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि दिनांक 23.07.2023 को सुनील S/O राज सिंह वासी शिवनगर गोहाना मे थाना शहर गोहाना में शिकायत दी थी कि दिनांक 21/22-7-2023 की रात को मेरी सास की तबीयत ठीक नहीं थी तो हम अपने मैन गेट पर ताला लगाकर मेरी सास के घर पर सो गए जब मैं सुबह उठकर अपने मकान में गया तो मेरे मकान का सामान बिखरा हुआ मिला मैंने अलमारी खुली हुई मिली चैक किया तो उसमें से एक चांदी की कटोरी एक चांदी की चम्मच 3 जोड़ी चांदी की पायल 2 चांदी के सिक्के एक चांदी की किरपाण एक गणेश की मूर्ति चांदी की एक चांदी की तागड़ी बच्चे की एवं 3 जोड़ी चांदी की चुटकी चोरी हुई मिली । इस घटना का भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं के अर्न्तगत थाना शहर गोहाना मे अभियोग दर्ज किया गया।    

                 अनुसंधान टीम मे नियुक्त सहायक उप निरीक्षक पवन ने अपनी पुलिस टीम के साथ आरोपियों की खोजबीन करते हुये घटना मे संलिप्त दो आरोपी कर्ण पुत्र बीरा व कर्ण पुत्र प्रेम वासियान शिव नगर गोहाना गिरफ्तार किये हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेशकर न्यायालय से आरोपियान का एक दिन पुलिस हिरासत रिमाण्ड हासिल किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National