गोहाना पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर की गुथी सुलझाते हुए संदीप उर्फ छोटा को किया गिरफ्तार

  1. Home
  2. Breaking news

गोहाना पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर की गुथी सुलझाते हुए संदीप उर्फ छोटा को किया गिरफ्तार

wd


सोनीपत पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाते हुए गोली मारकर हत्या करने की घटना में संलिप्त एक आरोपी को किया गिरफ्तार, गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय मे पेशकर लिया पुलिस रिमांड पर, मामले की विवेचना जारी

          जिले के CIA स्टाफ गोहाना की पुलिस ने गोली मारकर हत्या करने की घटना में संलिप्त अक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफतार आरोपी संदीप उर्फ छोटा निवासी गढ़ी उजाले खां जिला सोनीपत का रहने वाला है।

            इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया की गत 14 जनवरी को सुभाष पुत्र रामेश्वर निवासी रभडा जिला सोनीपत  ने थाना शहर गोहाना में शिकायत दी थी कि आज दो नामपता नामालूम व्यक्तियों ने मेरे सगे भाई आजाद की हमारे खेतों के सामने कच्चे रास्ते में गोलियों मारकर हत्या कर दी है। इस घटना का भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं के अन्तर्गत थाना शहर गोहाना में अभियोग दर्ज किया गया था।

              CIA स्टाफ गोहाना के अनुसंधानकर्ता SI जलजीत ने अपनी पुलिस टीम के साथ आरोपियों की खोजबीन करते हुये घटना में संलिप्त एक आरोपी संदीप उर्फ छोटा निवासी गढ़ी उजाले खां को गिरफ्तार किया है। गिरफतार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार पाँच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।  


 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National