नए साल के दूसरे दिन सोने की कीमतों में आया उछाल, जानिए ताजा भाव

  1. Home
  2. Breaking news

नए साल के दूसरे दिन सोने की कीमतों में आया उछाल, जानिए ताजा भाव

gold


नया साल शुरु हो गया है। साल के दूसरे दिन आज सोना महंगा हो गया है। सोने का भाव 2 जनवरी 2025 को 500 रुपये बढ़ा है। गुरुवार को सोने की कीमत में कल 1 जनवरी की तुलना में 500 रुपये की तेजी आई। देश के ज्यादातर शहरों में आज 24 कैरेट सोने का भाव  78,100 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। आज 22 कैरेट सोने की कीमत 71,600 रुपये के आसपास है। जानिए आज आपके शहर में सोने का भाव क्या है।

2 जनवरी 2025 को सस्ती हुई चांदी
आज देश में 1 किलोग्राम चांदी का भाव 90,500 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं आया है।


2025 में सोने-चांदी का अनुमान

एक्सपर्ट का कहना है कि 2025 में भी सोने-चांदी के भाव में बढ़ोत्तरी हो सकती है।   सोना 85,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1.25 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक जा सकता है। हालांकि, अगर भू-राजनीतिक संकट सुलझता है या अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरें घटाता है, तो इन धातुओं की कीमतों पर प्रभाव पड़ सकता है।

2 जनवरी 2025 को ये रहा सोने का रेट

शहर का नाम    22 कैरेट गोल्ड रेट    24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली    71,650    78,150
नोएडा    71,650    78,150
गाजियाबाद    71,650    78,150
जयपुर    71,650    78,150
गुड़गांव    71,650    78,150
लखनऊ    71,650    78,150
मुंबई    71,500    78,000
कोलकाता    71,500    78,000
पटना    71,550    78,050
अहमदाबाद    71,550    78,050
भुवनेश्वर    71,500    78,000
बेंगलुरु    71,500    78,000

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National