हरियाणा : बढ़ती गर्मी के कारण सरकार ने की स्कूलों में छुटटी की घोषणा , 11 जिलों में गर्मी का रेड अलर्ट हुआ जारी

  1. Home
  2. Breaking news

हरियाणा : बढ़ती गर्मी के कारण सरकार ने की स्कूलों में छुटटी की घोषणा , 11 जिलों में गर्मी का रेड अलर्ट हुआ जारी

haryana


हरियाणा में भीषण गर्मी के कारण  10 जिलों में स्कूलों में छुट्‌टी की घोषणा की गई है। करनाल, कैथल व रेवाड़ी में पांचवीं तक, हिसार, कुरुक्षेत्र, सिरसा, जींद, सोनीपत व नूंह में 8वीं तक व चरखी दादरी में 24 मई तक सभी स्कूल बंद रहेंगे।
बढ़ती गर्मी को देखते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेश के सभी उपायुक्तों को पत्र जारी किया गया है। इसमें सभी जिलों के DC को भीषण गर्मी के कारण स्कूलों की छुट्टी करने का आदेश जारी किया है।
इसके आलावा हरियाणा के 11 जिलों में 23 मई तक हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी व चरखी दादरी शामिल हैं। इनके अलावा, 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत व जींद शामिल हैं।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National