भोपाल : शिवराज चौहान के स्वागत की भव्य तैयारियां, 65 जगहों पर किया जाएगा स्वागत
मोदी कैबिनेट (modi cabinet) 3.0 में केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री बनने के बाद पहली बार भोपाल आ रहे मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का रविवार को जोरदार स्वागत करने की तैयारी की जा रही है। जगह जगह उनके स्वागत के लिए मंच बनाए गए हैं। शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chouhan ) दिल्ली से रवाना होकर दोपहर 2.15 बजे शताब्दी एक्सप्रेस से भोपाल स्टेशन पर उतरेंगे। यहां भाजपा कार्यकर्ता और शहर के आमजन उनका स्वागत करेंगे।
यात्रा के दौरान प्रदेश के मुरैना, ग्वालियर और बीना स्टेशन पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शिवराज सिंह चौहान का भव्य स्वागत किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, भोपाल रेलवे स्टेशन से प्रदेश भाजपा कार्यालय तक 65 से अधिक स्थानों पर जगहों पर भव्य स्वागत किया जाएगा, जिसमें पूरे भोपाल, विदिशा, रायसेन संसदीय क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित प्रदेश भर से भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।